top of page

कितनी भी कोशिश कर लो

Dec 10, 2021
1 min read

कितनी भी कोशिश कर लो

जो होना है होगा वही


कितनी भी कोशिश कर लो

एक बार तो दिल टूटेगा ही


कितनी भी कोशिश कर लो

कभी ना कभी जानी को सुनोगे ही


कितनी भी कोशिश कर लो

जो चला गया वो लौट कर आएगा नहीं


कितनी भी कोशिश कर लो

हर ज़ख़्म में दर्द होगा ही


कितनी भी कोशिश कर लो

वो वॉट्सअैप पर जाकर देखोगे ही


कितनी भी कोशिश कर लो

कोई भी असाईंनमैट होगा लास्ट मोमेंट पर ही


कितनी भी कोशिश कर लो

जो तुम्हारे लिए नहीं है वो मिलेगा ही नहीं


कितनी भी कोशिश कर लो

जो प्यार माँ दे सकती है वो भगवान भी दे सकता नहीं


और यारों !

चाहे जो भी हो

ज़िंदगी कैसी भी हो

वक्त कैसा भी चले

मगर मुस्कुराना भूलना नहीं ॥




Recent Posts

See All

Comments


Shayar Malang

मस्त हूँ ... मलंग हूँ ... फक्कड भी ..,

ईश्किया हूँ ... दिवाना हूँ ... घुमक्कड़ भी ...

मेरे शब्द सिर्फ शब्द भर नहीं हैं ..!!

​

These Are Not Only Words . . .     These Are Feelings . . .

shayarmalang.png

WEEKLY NEWSLETTER 

Thanks for submitting!

© 2021 Shayar Malang.

bottom of page